बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठग ने व्यापारी के खाते से 1.60 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित व्यापारी अफसरों से न्याय मांग रहा है।
इलाके के उड़ैयाडीह बाजार निवासी राजकुमार की बाजार में ही दुकान है। साइबर ठग ने उनके पास एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी बनकर फोन करके बताया कि बैंक में आपका बीमा है। मूल धनराशि से 89,910 रुपये आज शाम काटकर अभिकर्ता के खाते में चला जाएगा। उसको बचाने के लिए उनसे आईडी मांगा। जैसे ही उन्होंने आईडी दी। उसके बाद उनके खाते से पैसा कट गया।
फिर उसके बाद से सर्विस टैक्स केंद्र व राज्य सरकार के फाइल सत्यापन के लिए अलग-अलग तीन दिनों में कुल 1,55,700 रुपये काट लिए गए। उनके पास इस दौरान चार लोगों का फोन आया। सभी ने धोखाधड़ी करते हुए खाते से पैसा काट लिए। साइबर ठगों ने बताया कि जो भी पैसा लगाओगे। बीमा का पैसा साथ वापस कर दिया जाएगा।
व्यापारी को इसकी जानकारी तब हुई, जब मोबाइल पर मैसेज आया। पैसा वापस न आने पर उन्होंने जिस मोबाइल से फोन आया दोबारा फोन किया, तो वह नंबर बंद बताने लगा। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ और साइबर सेल में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।