फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh : बिना छुट्टी के गाजीपुर गए दरोगा ने नर्तकी संग लगाए अश्लील ठुमके, सस्पेंड

Thu, 02 Jun 2022 09:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

सांगीपुर थाने में तैनात गाजीपुर जिले के रहने वाले एक सिपाही के घर पर बुुधवार को तिलक समारोह था। सांगीपुर थाने में तैनात दरोगा राजेश यादव भी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियां स्टेज पर नृत्य कर रही थीं।
विज्ञापन
आर्केस्ट्रा में डांसर संग नृत्य करता दरोगा राजेश कुमार। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना अवकाश लिए गाजीपुर जिले में जाकर नर्तकी के साथ अश्लील ठुमके लगाना सांगीपुर थाने में तैनात रंगीनमिजाज दरोगा को भारी पड़ गया। उसके कृत्य ने एक बार फिर पुलिस महकमे की किरकिरी करा दी। बृहस्पतिवार को दिनभर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। 

विज्ञापन



सांगीपुर थाने में तैनात गाजीपुर जिले के रहने वाले एक सिपाही के घर पर बुुधवार को तिलक समारोह था। सांगीपुर थाने में तैनात दरोगा राजेश यादव भी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। कार्यक्रम के दौरान नर्तकियां स्टेज पर नृत्य कर रही थीं। इस दौरान दरोगा राजेश यादव भी स्टेज पर चढ़ गया और एक नर्तकी के साथ जमकर अश्लील ठुमके लगाए। बृहस्पतिवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसके बाद खाकी की हर ओर किरकिरी होने लगी।


मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी सतपाल अंतिल ने सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर को जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा। सीओ की जांच में पता चला कि दरोगा ने न तो छुट्टी ली थी और न ही किसी से अनुमति लेकर तिलक समारोह में शामिल होने  गया था। इसकी जानकारी मिलते ही एसपी ने दरोगा राजेश यादव को तत्काल निलंबित करते हुए सीओ लालगंज को विस्तृत जांच करने का फरमान सुनाया। पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि दरोगा की हरकत अनुशासनहीनता है। ऐसा कृत्य करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई और पुलिसकर्मियों पर भी गिर सकती है गाज 
बिना अवकाश लिए सिपाही के तिलक समारोह में कितने पुलिसकर्मी शामिल हुए थे, अब इसकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद कई और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है। सीओ लालगंज को इस बात की भी रिपोर्ट देनी है कि सिपाही के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए कितने दरोगा व सिपाही उन्हें जानकारी देकर गए थे। यदि उनकी संलिप्तता मिली तो उन पर भी कार्रवाई हो सकती है। 




वाहवाही में वायरल हो गया वीडियो 
सिपाही के घर गाजीपुर में आयोजित तिलक समारोह में सांगीपुर इलाके के कई युवक भी शामिल होने गए थे। समारोह के दौरान जब दरोगा ने नर्तकी के साथ नाचना शुरू किया तो इन युवकों ने वीडियो बना लिया। यह बात दरोगा के संज्ञान में नहीं थी। वहां से लौटने के बाद युवकों ने दरोगा की वाहवाही में वीडियो को व्हाट्सग्रुपों पर वायरल कर दिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें