फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बच्चों को सता रही गर्मी, 196 स्कूलों परिषदीय स्कूलों में नहीं पहुंची बिजली

Sat, 15 Jul 2023 09:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से 40 मीटर दूर है बिजली के खंभे, विद्युत विभाग ने कनेक्शन देने से मना किया, तार व खंभों के लिए शासन से 1,65,94,107 रुपये की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। जिले के 196 परिषदीय स्कूलों में अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं हुआ है। इस वजह से बच्चों को उमस भरी गर्मी में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बिजली के खंभे से स्कूल की दूरी 40 मीटर से अधिक होने के कारण विद्युत विभाग ने कनेक्शन देने से मना कर दिया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने तार व खंभों के लिए शासन से 1,65,94,107 रुपये का बजट मांगा है। बिजली नहीं होने की वजह है से हर साल एक अप्रैल से प्रारंभ होने वाले शिक्षा सत्र में स्कूलों में बच्चों की संख्या घट जाती है।


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को निजी स्कूलों से बराबरी करने के लिए तैयार किया जा रहा है। मगर, जिले के अधिकांश स्कूल ऐसे हैं, जहां पर व्यवस्थाएं न के बराबर हैं। शिवगढ़ ब्लाॅक के देल्हूपुर प्रथम, मिडिल स्कूल छानापार, मिडिल स्कूल पचरास, सिलौधियान, बिच्छूर, पूरेचरन, रूपीपुर, नगौली, गौरा ब्लाॅक के बोर्रा जोगियान बस्ती समेत 196 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें अभी तक बिजली का कनेक्शन ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ऐसी उमस भरी गर्मी के बीच विद्यार्थियों का पठन -पाठन बेहतर तरीके से नहीं हो पा रहा है। विभाग का दावा है कि बिजली विभाग को कनेक्शन करने के लिए धनराशि तो दी गई, मगर विभाग ने स्कूल से खंभे की दूरी 40 मीटर से अधिक होने के कारण कनेक्शन देने से मना कर दिया। बिजली विभाग ने बेसिक शिक्षा विभाग को 1,65,94,107 रुपये की मांग की है। इस धनराशि से खंभे और तार लगाकर इन स्कूलों में बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा।

अधिकांश स्कूलों से चोरी हो गए पंखे
जिले के अधिकांश स्कूलों से पंखे और बल्ब गायब हो गए हैं। जिन स्कूलों में बिजली कनेक्शन है, वहां बल्ब और पंखे नहीं हैं। स्कूलों को हर वर्ष इनकी खरीद के लिए बजट नहीं मिलने से स्थिति और खराब हो गई है।


-
बिजली विभाग को जो धनराशि मिली थी, उससे सूची में शामिल सभी स्कूलों में कनेक्शन करा दिया गया है। जहां तार और खंभे की जरूरत है, वहां के लिए विभाग ने धनराशि मांगी है। भुगतान के बाद ही बिजली कनेक्शन दिया जाएगा।
-मनोज कुमार, अधिशाषी अभियंता, बिजली विभाग


-
जिले के 196 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं, जिनमें अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुआ है। इसकी वजह स्कूल से खंभे की दूरी 40 मीटर से अधिक है। इन स्कूलों में कनेक्शन करने के लिए बिजली विभाग ने 1,65,94,107 रुपये का स्टीमेट भेजा है। शासन से धनराशि की मांग की गई है।
प्रदीप कुमार, डीसी निर्माण, बेसिक शिक्षा विभाग


क्या कहते हैं हेडमास्टर -

स्कूल में बिजली का कनेक्शन कराने के लिए विभाग को कई पत्र लिखे गए। मैंने स्वयं भी अवर अभियंता से मिलकर कनेक्शन कराने की पहल की, लेकिन उन्होंने स्कूल से खंभे की दूरी 40 मीटर से अधिक बताकर कनेक्शन देने से इन्कार कर दिया। बिजली नहीं होने से गर्मी के दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बच्चे भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन

राजकुमार चौरसिया, प्रधानाध्यापक, प्राइमरी स्कूल सिलौधी धरिकारबस्ती




झटपट योजना के तहत हमने बिजली कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जब बिजली विभाग के कर्मचारी सर्वे करने आए, तो दूरी अधिक होने के कारण कनेक्शन करने से मना कर दिया। विभाग को कई बार पत्र लिखे, मगर अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।

धीरज कुमार, प्रधानाध्यापक, प्राइमरी स्कूल बोर्रा जोगियान बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें