फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखा असर, हेलमेट पहनकर निकले लोग

Sun, 04 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
विज्ञापन
न्यूज
विज्ञापन
दुर्घटना के दौरान लोगों की जान बचाने के लिए बाइक सवारों के हेलमेट पहनने को लेकर ‘अमर उजाला’ द्वारा शुरू की मुहिम का असर दिखने लगा है। यातायात व पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए लोग हेलमेट पहनने को मजबूर हो गए हैं। शनिवार को शहर की सड़कों पर लोग हेलमेट पहनकर बाइक से फर्राटा भरते नजर आए।
विज्ञापन

150 बाइक का चालानःयातायात विभाग की टीम ने शनिवार को बिना हेलमेट पहनकर चलने वाले बाइक चालकों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। शनिवार को चिलबिला, राजापाल टंकी, भंगवा चुंगी, सदर बाजार समेत अन्य स्थानों पर वाहन चेकिंग करने के लिए पहुंची।

बिना हेलमेट पहने फर्राटा भरने वाले लोगों को यातायात के सिपाही व होमगार्ड रोकने लगे। इस दौरान करीब 150 बाइकों का यातायात विभाग की टीम ने चालान किया। तीन सवारी वाले बाइकों को सीज करने के साथ ही सभी से शमन शुल्क वसूला गया। गिरफ्त में आए लोगों को छुड़ाने के लिए असरदार लोगों का फोन यातायात विभाग की टीम के पास आता रहा। सिफारिशों का दौर भी चला। कार्रवाई के दौरान यातायात विभाग टीम पेट्रोल पंप के पास भी चेकिंग करने लगी। इससे हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें