फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: पूजे गए देव शिल्पी, लगे जयकारे

विज्ञापन
कुंडा में विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर में देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। पुष्प वर्षा हुई। उनके जयकारे लगाए गए। आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में विधि- विधान से पूजन- अर्चना हुई। इस दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।
विज्ञापन

कटरा रोड स्थित आईटीआई कॉलेज में भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। प्राचार्य आलोक कुमार, अभिषेक पटेल, मंजीत सिंह, मनोज कुमार, शिवपाल आदि मौजूद रहे। दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र पर अवर अभियंता विजय सिंह ने कर्मचारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। आचार्य आलोक ऋषिवंश ने पूजन संपूर्ण कराया। जोगापुर में भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा निकाली गई।

भगवान विश्वकर्मा की निकाली गई शोभायात्रा
भगवान विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर कुंडा में बृहस्पतिवार को विशाल शोभायात्रा व झांकी निकाली गई। शुभारंभ रोडवेज बस अड्डे से शोभायात्रा समिति के संरक्षक सुंदरलाल विश्वकर्मा ने किया। शोभायात्रा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

राजा भैया ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया। प्रदेश अध्यक्ष एवं बाबागंज विधायक विनोद सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति कुलदीप पटेल, शिवराज प्रताप सिंह, बृजराज प्रताप सिंह, चेयरमैन शिव कुमार त्रिपाठी ने भी सहभागिता की। इस मौके पर मिश्रीलाल, शिवलाल, बब्बू व राम लखन विश्वकर्मा मौजूद रहे।

भंडारे में जुटी भक्तों की भीड़
नगर पंचायत गड़वारा स्थित शिव मंदिर पर विश्वकर्मा भगवान की पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान राम पियारे अनुज, अमित, कुलदीप तिवारी, निखिल, गुड्डू, लालजी पांडेय मौजूद रहे।
जयकारे की गूंज, बही आस्था की बयार
शहर में भी शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि सपा नेता अनिल कुमार मौर्य ने भगवान विश्वकर्मा की आरती की। इस मौके पर हरिराम विश्वकर्मा, राजीव विश्वकर्मा, बबलू विश्वकर्मा मौजूद रहे।

कुंडा में विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा। संवाद

कुंडा में विश्वकर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें