फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: जलाभिषेक और शांतिधारा महाभिषेक में उमड़े जैन अनुयायी

विज्ञापन
भगवान सुपार्श्वनाथ का अ​भिषेक करते श्रद्धालु। आयोजक
विज्ञापन
नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज में चल रहे पर्यूषण पर्व के दौरान बृहस्पतिवार को जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव भक्ति के साथ मनाया गया। श्री दिगंबर जैन मंदिर में विश्व शांति की कामना के साथ भगवान सुपार्श्वनाथ का जलाभिषेक और शांतिधारा महाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

महोत्सव के दौरान विश्व शांति की कामना के लिए महामंत्र का जाप किया गया। इसके बाद मंदिर की सभी वेदियों पर जलाभिषेक किया गया। महामंत्रों के जाप और वाद्य यंत्रों की ध्वनि के बीच भगवान सुपार्श्वनाथ पर शांतिधारा का जल छोड़ा गया।
शांतिधारा अभिषेक शैलेश जैन, प्रदीप कुमार जैन, गीता जैन और सुनील जैन ने किया। इस दौरान अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन, महामंत्री प्रदीप जैन, ध्रुव कुमार जैन, पवन जैन, भगवती प्रसाद जैन, ध्रुव निहारिका जैन, राजीव जैन और संजीव जैन मौजूद रहे।

भगवान सुपार्श्वनाथ का अभिषेक करते श्रद्धालु। आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें