फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक भी करेंगे विधानसभा चुनाव में मतदान

विज्ञापन
election
विज्ञापन
चुनाव आयोग के निर्देश पर काफी दिनों तक मतदाता सूची को सुधारने के लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया गया, मगर खामियां दूर नहीं हो सकीं। अभी भी मतदाता सूची में सैकड़ों ऐसे लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है। अधिकारियों के आदेशों का मातहतों ने सही तरीके से अनुपालन नहीं कराया। जिसके चलते मतदान के दौरान विवाद की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने व हटाने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिख रहा। जिले की सात विधानसभाओं में कुल 24,43576 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष मतदाता 13,027,89, महिला मतदाता 11,40,535 और 252 अन्य मतदाता हैं। अंतिम प्रकाशन से पहले आयोग के निर्देश पर कई बार मतदाता सूची का पुनरीक्षण कराया गया।
बीएलओ को डोर टू डोर मतदाता सूची का मिलान करने के लिए कहा गया था, मगर ऐसा नहीं हुआ। 248 विधानसभा में भंगवा गांव के रहने वाले शहाबुद्दीन का करीब डेढ़ साल पहले देहांत हो गया था। उनका नाम आज भी बूथ संख्या 48 की मतदाता सूची में दर्ज है। गांव के विनोद पाल, मोतीलाल समेत करीब बीस से अधिक लोगों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज हैं। इसके अलावा पूरे रामसहाय की मतदाता सूची में शिवमूरत पटेल, माया देवी, दिनेश कुमार, छोटेलाल, राजाराम, अनिल खरे का निधन होने के बाद भी नाम दर्ज है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के देवकली की रहने वाली कलावती, रामबरन, रीता व राजाराम का अर्सा पूर्व निधन हो चुका है, मगर इनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। यह तो चंद उदाहरण मात्र हैं। कमोवेश यही हाल 1671 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची का है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार शुक्ला का कहना है कि त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने का निर्देश दिया गया था। जांच कराकर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
18 हजार से अधिक कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी
विधानसभा चुनाव में अफसरों के अलावा मतदान कराने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। चूंकि जिले में इस बार 196 मतदेय स्थल बढ़े हैं। इसलिए 18 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बूथ बढ़ने पर अब ईवीएम व वीवीपैट की संख्या भी बढ़ जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।
नामांकन प्रक्रिया पूरी होने तक बन सकेंगे मतदाता
अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसके बावजूद नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होने तक मतदाता बनने के लिए आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चालीस फीसदी बूथ कैमरे की नजर में
विधानसभा चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए 40 फीसदी मतदान केंद्र कैमरे की नजर में होंगे। इसके लिए अभी से जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। विकासखंड से लेकर नगर पालिका व नगर पंचायत के संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था करने के लिए पत्र भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें