अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रघई पुर के रहने वाले आलोक सिंह के घर पर बहेलियापुर निवासी (35) वर्षीय रिंकू वर्मा नौकर था। जिसकी 17 अगस्त को घर के गौशाला मे विवाद के बाद आलोक सिंह ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।
अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर के बहेलिया पुर के रहने वाले युवक की उसके मालिक ने अपने घर पर ही पीट पीट कर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने घटना से कुछ दिन पहले ही मौत होने की मेडिकल रिपोर्ट दी। जिस पर परिजनों ने जिलाधिकारी से दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को मृत युवक का शव दोबारा पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया। दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन
अंतू थाना क्षेत्र के भवानीपुर के रघई पुर के रहने वाले आलोक सिंह के घर पर बहेलियापुर निवासी (35) वर्षीय रिंकू वर्मा नौकर था। जिसकी 17 अगस्त को घर के गौशाला मे विवाद के बाद आलोक सिंह ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी। मामले में रिंकू वर्मा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आलोक सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके दूसरे दिन गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने घटना के दिन से पांच दिन पहले ही मौत होने की मेडिकल रिपोर्ट दी तो परिजनों ने डॉक्टर पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से डॉक्टरो का पैनल गठित करके दुबारा पोस्टमार्टम करने की मांग की, जिस पर डीएम ने दोबारा मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। गुरुवार को एसडीएम सदर उदयभान सिंह, सीओ सिटी, शिवनारायण, थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तथा परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्र से निकाला गया।
विज्ञापन
पंचायत नामा भरकर दोबारा शव को मोर्चरी भेजा गया। जहां डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में घटना से कई दिन पहले की मौत का जिक्र है। डीएम के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए बृहस्पतिवार को शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।