फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: घर से लापता बालक का दूसरे दिन तालाब में उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लीलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को घर से लापता दस वर्षीय बालक का शव रविवार को तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के माता पिता की तीन साल पहले हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस हत्या व हादसे को लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

लीलापुर थाना के डीहमेहंदी बाबूगंज निवासी शिवम जायसवाल और उनकी पत्नी की तीन साल पहले पृथ्वीगंज के करीब सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उनका दस वर्षीय पुत्र कार्तिक अपने बाबा कल्लू व बहनों के साथ रहता था। गांव के प्राइमरी स्कूल में वह कक्षा दो का छात्र था। शनिवार दोपहर कार्तिक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। रविवार सुबह गांव के समीप तालाब में उसका शव उतराया देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला। कार्तिक की मौत की जानकारी परिजनों को हुई तो चीख पुकार मच गई। परिजनों के अनुसार मृतक कार्तिक मंदबुद्धि था। मृतक अपनी दोनों बहनों के साथ चाचा सौरभ व बाबा कल्लू के साथ रहता था। चाचा सौरभ ने बताया कि उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। उसकी मौत के मामले में पुलिस हत्या व हादसा दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस कुछ स्पष्ट बता पाएगी। प्रारंभिक जांच में हत्या की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस हादसे की आशंका जता रही है। लीलापुर एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें