आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा में अधेड़ के फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर बिलखते परिजन। सं
आसपुर देवसरा इलाके के रमगढ़ा निवासी किसान 58 वर्षीय राम अचल तिवारी के परिवार में शनिवार की शाम किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद राम अचल ने घर से सौ मीटर दूर आंवले के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के छह बेटे हैं। एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रमगढ़ा में अधेड़ के फांसी लगाकर आत्महत्या करने पर बिलखते परिजन। सं