फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपणन केंद्र पर सो रहे संविदाकर्मी को रात में मारी गोली 18-04-14

Sat, 14 Aug 2021 11:17 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

विपणन केंद्र पर कमरे में सो रहे संविदाकर्मी को रात में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली कर्मचारी के दाहिने हाथ के नीचे लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। विभागीय अधिकारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र के अतौलिया में गोली लगने से घायल धर्मराज यादव। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपणन केंद्र पर कमरे में सो रहे संविदाकर्मी को रात में अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली कर्मचारी के दाहिने हाथ के नीचे लगी। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। विभागीय अधिकारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। मानिकपुर थानाक्षेत्र के अतौलिया गांव निवासी धर्मराज यादव (42) बाघराय के विपणन केंद्र बिहार में संविदाकर्मी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात वह ड्यूटी पर था और केंद्र के एक कमरे में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे खिड़की से तमंचा सटाकर धर्मराज को गोली मार दी। गोली उसके दाहिने हाथ के नीचे लगी। लहूलुहान धर्मराज की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के दौरान धर्मराज के कमरे से एक खोखा बरामद हुआ।

घायल को सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी होने पर शनिवार सुबह क्षेत्रीय विपणन निरीक्षक संजय सिंह मौके पर पहुंचे। संविदाकर्मी के बयान लेने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर दी। एसओ का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें