फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए गए युवक की हालत बिगड़ी, पहुंची डाक्टरों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के संत अंथोनी इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए 165 लोगों में से रानीगंज एक युवक की गुरुवार को अचानक तबियत खराब हो गई। सूचना मिलते ही डाक्टरों की टीम पहुंची और इलाज किया। डाक्टरों ने यहां से तीन लोगों का सैंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शहर के एक मात्र स्क्रीनिंग केंद्र संत अंथोनी इंटर कालेज में बाहर से आए 165 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। रानीगंज निवासी एक युवक की गुरुवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उसे पहले हल्का बुखार और जुकाम था। गुरुवार को और परेशानी बढ़ने पर जिला अस्पताल से डाक्टरों की टीम पहुंची और इलाज किया। थोड़ी ही देर बाद डाक्टरों की दूसरी टीम ने बीमार युवक के साथ ही दो और लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए पीजीआई भेजा है। क्वारंटीन किए गए सभी लोगों को 11 अप्रैल को छुट्टी मिलने वाली थी, लेकिन अब तीन लोगों की रिपोर्ट पीजीआई भेजे जाने के बाद इनकी छुट्टी रिपोर्ट पर निर्भर करेगी। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो कुछ दिन और बिताना पड़ सकता है। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती है तब तक कुछ कहना मुश्किल होगा।
टाउन एरिया अध्यक्ष ने दी आर्थिक मदद
टाउन एरिया अंतू अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने गरीबों को लंच पैकेट के साथ ही 500 लोगों को मॉस्क वितरित किया। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों का पेट भरने का संकल्प दोहराते हुए उन्होंने बताया कि वह सिर्फ टाउन एरिया के लोगों की ही मदद नहीं कर रहे हैं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के गरीब लोगों का भी ख्याल रख रहे हैं। उन्होंने मेहनत, मजदूरी करके पेट भरने वाले लोगों को भरोसा दिया है कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन

मोलनपुर में पूर्व प्रधानपति ने बांटे मास्क और साबुन
बेलखरनाथधाम। क्षेत्र के मोलनपुर गांव के पूर्व प्रधानपति रमाकांत मिश्र ने गजरिया, गोधू पट्टी, बड़ारी, सूडेमऊ, मिश्रौली गांव में घर-घर जाकर महिलाओं और पुरुषों को मास्क और साबुन वितरित किया। पूर्व प्रधानपति ने गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से बार-बार हाथ धुलने और घर से बाहर निकलने पर मॉस्क पहनने को कहा है। उन्होंने गांव के लोगों को सावधान किया कि शासन ने घर से बाहर निकलने वाले सभी लोगों के लिए मॉस्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। पूर्व प्रधानपति ने गांव के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए हम सब को सावधान रहना होगा। गांव के लोगों से सामाजिक दूरी बनाने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का पालन करके ही कोरोना से जंग जीत सकते हैं। इस मौके पर पेटारी प्रधान, विनोद मिश्रा, बबलू पांडेय, दीप सिंह, बद्री प्रसाद मिश्र, पप्पू विश्वकर्मा, रमेश सिंह, विवेक मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें