फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: बांस- बल्ली के सहारे लटकते तारों का हटेगा मकड़जाल, 234 करोड़ के बजट से लगेगा एबीसी

Mon, 10 Apr 2023 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बांस- बल्ली के सहारे लटकते तारों का हटेगा मकड़जाल, 234 करोड़ के बजट से लगेगा एबीसी
विज्ञापन

कुंडा, रानीगंज, पट्टी, लालगंज, सदर, गड़वारा, गौरा, पांडेयतारा, मानधाता, जेठवारा उपकेंद्र के आसपास बदलेगी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम जिले के ग्रामीण उपकेंद्रों के आसपास बिजली चोरी व लाइनलास को जड़ से हटाने की कवायद कर रहा है। तहसील मुख्यालय के उपकेंद्र सहित गांव में अब 234.31 करोड़ रुपए के बजट से एबीसी कंडक्टर, नए पोल, एचटी के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
कोलकाता और नोएडा की कंपनी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के टेंडर से जिले में कुंडा, पट्टी, लालगंज, रानीगंज, सदर, गड़वारा, मंगरौरा, गौरा, मानधाता सहित 22 उपकेंद्रों के आसपास के गांवों में बांस- बल्ली के सहारे लटकते जर्जर बिजली के पोल व तारों के मकड़जाल को हटाकर नए तरीके से विद्युतीकरण कराएगी। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारियों की मदद से ग्रामीण इलाकों में छह हजार किमी तक नए विद्युतीकरण और पुराने एचटी ट्रांसफार्मर को बदलने का ब्लूप्रिंट तैयार कर शक्ति भवन लखनऊ को भेजा है। कंपनी को तय मानक के अनुसार जल्द ही कामकाज शुरू करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन

इनसेट
कटियामरी बंद होने से दूर होगी लो वोल्टेज की समस्या
पुराने जर्जर तारों के न हटने की वजह से इस वक्त कटिमारों की चांदी है। गांव में पोल पर जब एबीसी कंडक्टर लग जाएगा तो इससे कटियामरी पर लगाम लगेेगी। बिजली चोरी की आशंका नहीं रहेगी। लोकल फाॅल्ट नहीं होने से आपूर्ति बाधित नहीं होगी और लो वोल्टेज की समस्या भी दूर होगी। गांव में एलटी लाइन के ट्रांसफार्मर के पास ही एचटी लाइन के नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। फाॅल्ट होने की दशा में एचटी लाइन के ट्रांसफार्मर स्वयं से शटडाउन हो जाएंगे। इससे उपकेंद्र से लाइनमैन को शटडाउन लेने में समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्जन
ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा। कटियामारी दूर करने व लाइनलास को कम करने के लिए 234.31 करोड़ रुपए का बजट खर्च कर छह हजार किमी तक एबीसी कंडक्टर, नए पोल, ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। जून माह में यह काम शुरु हो जाएगा।
सतपाल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें