राष्ट्रीय राजमार्ग 56 लखनऊ -वाराणसी फोर लेन के पूरा गांव में बने बाईपास पर बाइक सवार शिक्षक ढकवा के देवरखा गांव निवासी राजबहादुर यादव (52) व पड़ोसी गांव नीमा निवासी राम बहाल यादव (55) जौनपुर की तरह से ढकवा बाजार आ रहे थे।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ फोर लाइन हाईवे पर पूरा गांव के समीप बने बाईपास पर बाइक सवार शिक्षक व उनके पड़ोसी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार एक अन्य घायल को सीएचसी अमरगढ़ में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 56 लखनऊ -वाराणसी फोर लेन के पूरा गांव में बने बाईपास पर बाइक सवार शिक्षक ढकवा के देवरखा गांव निवासी राजबहादुर यादव (52) व पड़ोसी गांव नीमा निवासी राम बहाल यादव (55) जौनपुर की तरह से ढकवा बाजार आ रहे थे। शाम करीब पौने चार बजे जैसे ही बाइक बाईपास पर मुड़ी तो पीछे से वाराणसी से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में घायल शिक्षक राज बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। रामबहाल की सीएचसी अमरगढ ले जाते समय मौत हो गई। सीएचसी में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के टायर फट गए थे।
विज्ञापन
कार चालक गाड़ी छोडकर फरार हो गया। उसमें बैठे लोग भी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्रेटा कार थाने ले गई। शिक्षक राजबहादुर यादव पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर गौरा ब्लाॅक जनपद प्रतापगढ़ में शिक्षक थे। राम बहाल यादव के तीन बेटे बेटा विपिन, आनंद यादव व सोनू यादव हैं।
ृसपुर देवसरा थाने वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पूरा गांव में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
ृसपुर देवसरा थाने वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पूरा गांव में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद