डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग में शनिवार रात इलाज कराने आए मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टर से भिड़ गए। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदारों को फटकार कर भगाया। इस पर मरीज के साथ रहे तीमारदार डॉक्टर आर वर्मा को अपशब्द कहते हुए गेट के बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे।
डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज से संबद्ध राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग में शनिवार रात इलाज कराने आए मरीज और उनके तीमारदार डॉक्टर से भिड़ गए। बाहर निकलने पर डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। इसको लेकर विवाद होने लगा। मौके पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने तीमारदारों को फटकार कर भगाया।
विज्ञापन
राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय के पुरुष विंग में शनिवार रात 11 बजे के करीब नशे में धुत चार लोग एक मरीज लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने मरीज को भर्ती कर उपचार शुरू किया। इस दौरान साथ आए लोग अपशब्द बोलने लगे। इस पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर आर वर्मा ने सभी को बाहर निकलने के लिए कहा।
इस पर मरीज के साथ रहे तीमारदार डॉक्टर आर वर्मा को अपशब्द कहते हुए गेट के बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। खबर पाकर सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। नशे में होने के कारण सभी को फटकार कर भगा दिया।