फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के परिवार से बदसलूकी करने पर दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
The accused of misbehaving with the relatives of the lawyer, the inspector line appeared
विज्ञापन
कोहड़ौर के तिवारीपुर खुर्द में दो दिन पहले हुई मारपीट की घटना के दौरान अधिवक्ता के परिजनों से बदसलूकी करने के मामले में जांच के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दरोगा सचिन पटेल को लाइन हाजिर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

तिवारीपुर खुर्द निवासी अश्वनी तिवारी व अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद तिवारी के बीच मंगलवार को मारपीट हो गई थी। जिसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए थे। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद तिवारी व उनके परिवारवालों से थाने में तैनात दरोगा सचिन पटेल ने बदसलूकी की थी।
जिससे आक्रोशित अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक का घेराव किया था। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने दरोगा सचिन पटेल को लाइन हाजिर कर दिया। गांव में तनाव को देखते हुए तीसरे दिन भी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें