एंबुलेंस कर्मियों को धमकाने वाले डॉक्टर पर गाज आखिरकार गिर ही गई। उसका तबादला कर दिया गया है। मानधाता पीएचसी के डॉक्टर सुरेश यादव बुधवार देर रात कमरे में सो रहे थे। इस दौरान एंबुलेंसकर्मी मरीज लेकर पहुंच गए। इस पर उनका पारा आसमान छूने लगा। गुस्से में एंबुलेंसकर्मियों से अभद्र व्यवहार करते हुए गालीगलौज की। मामले की जानकारी होने पर सीएमओ डॉक्टर एके श्रीवास्तव ने डॉक्टर का तबादला कर दिया।
जल्द मेडिकल कॉलेज में बढ़ेेगी सहूलियत, मरीजों को इलाज कराने नहीं जाना होगा प्रयागराज
जिले में पहली बार आए स्वास्थ्य राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस करते मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में मेडिकल कॉलेज का संचालन शुरू हो गया है। जल्द ही यहां सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। मरीजों को इलाज कराने के लिए प्रयागराज नहीं जाना होगा।
स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बुधवार को आंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतापगढ़ आए थे। उन्होंने आंबेडकर चौराहे पर स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान उन्होंने मीडया से बात करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज में एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा जल्द मुहैया कराई जाएगी।