फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग जीतकर दस लोग गए घर 

Wed, 03 Jun 2020 11:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
pratapgarh - फोटो : pratapgarh
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को जिले से राहत भरी खबर भी आई। लालगंज ट्रामा सेंटर के कोविड एल-1 अस्पताल से दस लोग कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हो गए। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पातल से छुट्टी मिल गई। दोपहर बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। पंद्रह दिनों तक अस्पताल में कोरोना से लडने वालों के चेहरे पर घर जाते समय प्रसन्नता दिखाई दी। 
विज्ञापन


मुंबई व गुजरात से जिले के अलग-अलग इलाकों में आए दस प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें लालगंज के एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रशासन ने फिर इनका सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज की एसआरएन अस्पताल भेजा था। मंगलवार की देर रात यहां भर्ती सभी दस मरीजों

की रिपोर्ट निगेटिव आई।

इसकी जानकारी होने पर कोविड अस्पताल में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मरीजों ने राहत की सांस ली। अफसरों को अवगत कराने के बाद लालगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद गुप्ता ने बुधवार को स्वस्थ हुए सभी दस मरीजों को दोपहर का भोजन कराने के बाद डिस्चार्ज कर दिया। पंद्रह दिनों की लंबी लड़ाई के बाद ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज कोरोना से जंग जीतकर बाहर निकले तो उनके चेहरे पर प्रसन्नता का भाव था।
विज्ञापन


मरीजों ने बताया कि जब तक उनकी जांच रिपोर्ट नहीं आई थी तब तक वे दहशत के बीच जी रहे थे। अब रिपोर्ट आने पर उन्हें नई जिंदगी मिली है। घर जाने से पहले उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार जताया। डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती सभी दस मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें