फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: मुंबई से आए टैक्सी चालक की पत्नी भी निकली कोरोना पॉजिटिव

Wed, 03 Jun 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 बीमार वृद्धा की मौत होने के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने से स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ ही परिवार में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग अब परिवारवालों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मुंबई से आए कोरोना संक्रमित टैक्सी चालक की पत्नी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। जिले में अब संक्रमितों की संख्या 82 पहुंच गई है।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के लोहारतारा में मुंबई से आया टैक्सी चालक संक्रमित निकला था। उसका उपचार प्रयागराज में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के चार सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा था। बुधवार को मिली रिपोर्ट में टैक्सी चालक की पत्नी भी संक्रमित निकली।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे कोविड-19 लेवल वन अस्पताल पूरे केशवराय भेज दिया। सीएमओ डा. अरविंद श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि चूंकि उसने प्राइवेट अस्पताल में जांच कराई थी। इसलिए विभाग को जानकारी नहीं हो सकी। अब मृतका के परिवार के लोगों का सैंपल जांच के लिए लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे बड़ी संख्या में लोग

कोरोना संक्रमित निकली वृद्धा के इंतकाल के बाद सुपुर्दे खाक के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। परिवार के करीबी, रिश्तेदारों के अलावा मोहल्ले के लोग भी सोमवार की शाम पल्टन बाजार स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे थे। स्वास्थ्य विभाग अंतिम संस्कार के दौरान शामिल होने वाले लोगों के संक्रमित होने की आशंका जता रहा है। मृतका के परिवार के लोगों का जिला अस्पताल के गेट के करीब मेडिकल स्टोर भी संचालित है।

अभी नहीं आई दमदम के मृत युवक की रिपोर्ट

रानीगंज के दमदम में गत दिनों कोरोना संदिग्ध की मौत हो गई थी। परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार घर के करीब शव सड़क पर ही छोड़कर भाग निकले थे। ग्रामीणों के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और मृतक का कोरोना सैंपल लिया। घटना के पांच दिन भी अभी तक मृतक व परिवार के लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है। इससे गांव के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें