फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू इलाके के नेवढ़िया गांव के रहने वाले टेंपो चालक शनि प्रजापति (25) ने बुधवार रात कमरे में भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करती रही। घरवाले घटना का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के नेवढ़िया गांव निवासी शोभनाथ प्रजापति का छोटा बेटा शनि घर पर रहकर पिता के काम में हाथ बंटाता था। वह गांव के ही एक व्यक्ति का टेंपो भी चलाता था। बुधवार की शाम वह टेंपो चलाने के बाद घर पहुंचा और खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।
बृहस्पतिवार की सुबह काफी देर तक वह बाहर नहीं आया। बार-बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर घरवाले दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। कमरे में शनि का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था। यह देख परिजन बिलखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें