फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : क्षेत्र पंचायत की बैठक में 6.50 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी

Fri, 26 Aug 2022 01:15 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधान और बीडीसी सदस्य के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पेयजल, मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Action plan of 6.50 crore approved in the meeting of Kshetra Panchayat
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानधाता ब्लॉक में बृहस्पतिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में 6.50 करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी दी गई। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई। बैठक में शामिल होने पहुंचे विश्वनाथगंज विधायक जीतलाल पटेल ने क्षेत्र के विकास के लिए अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि जो कार्य क्षेत्र पंचायत कराने में अक्षम है, उसे विधायक निधि से कराया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख इसरार अहमद ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को भरोसा दिलाया कि उनके प्रस्तावों पर ही काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि किसी भी प्रधान और बीडीसी सदस्य के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। क्षेत्र पंचायत की बैठक में पेयजल, मनरेगा, राष्ट्रीय आजीविका मिशन पर चर्चा की गई। बीडीओ अरुण कुमार ने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक, क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीस अहमद, ताकिम, शमीम उर्फ सन्नी, इमाम, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बबऊ, प्रधान इरशाद अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें