फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: टेंपो चालक की सरेआम पीट-पीटकर हत्या

Wed, 22 Nov 2023 09:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
स्थानीय बाजार में ओवरटेक करने से गुस्साए बाइक सवार तीन दबंगों ने टेंपो चालक काशी प्रसाद मिश्रा (55) की सरेआम लात-घूसों और डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। लोग तमाशबीन बन रहे। कोई बचाने की हिम्मत न जुटा सका। पुलिस ने आरोपियों की घर दबिश दी लेकिन वे फरार मिले।



पट्टी कोतवाली के सांगापट्टी निवासी काशी प्रसाद बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे टेंपो लेकर बाजार पहुंचा। लोगों के अनुसार सवारियां उतारने के दौरान ही एक बाइक से तीन लोग पहुंचे और उसे डंडे व लात-घूंसों से पीटने लगे। कुछ लोग बचाने का आगे बढ़े लेकिन हमलावरों के देख भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


अधमरा करने के बाद आरोपियों ने टेंपो चालक को छोड़ दिया। इस बीच कुछ लोगों ने तड़प रहे चालक को उठाकर बेंच पर लिटा दिया। उसकी नाक व मुंह से खून निकल रहा था। तभी हमलावर आए और उसे दोबारा पीटने लगे और अंत में मरा समझकर भाग गए।



हमलावरों के जाने के कुछ देर बाद लोगों ने उसके बेटे को सूचना दी, तब बेटा पहुंचा और पिता को सीएचसी ले गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पट्टी कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि रास्ते में ओवरटेक व टेंपो खड़ा करने को लेकर कहासुनी में घटना हुई है। आरोपियों के घर दबिश दी गई, लेकिन वे फरार हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



-





नौ को है बेटी की शादी, रुक गया सब कुछ

टेंपो चलाकर चलाता था घर का खर्चा



-
काशी प्रसाद मिश्रा टेंपो चलाकर ही घर का खर्चा चलाता था। उसके एक बेटा व तीन बेटियां हैं। छोटी बेटी की शादी नौ दिसंबर को है। उसकी मौत से अब शादी करने में भी मुश्किल होगी



बेटा वीरेंद्र पिता की हत्या से इतना सहम गया था कि बार-बार बेहोश हो जा रहा था। पत्नी प्रमिला का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। सबसे छोटी बेटी तनु की शादी होनी है, जिसकी तैयारी में परिवार के लोग जुटे थे। हादसे के बाद सब रुक गया। अब बेटी का कन्यादान कौन करेगा।


बेहोशी में भी पीटा



टेंपो चालक काशीनाथ मिश्रा से दबंग इतना गुस्साए थे कि बेहोशी के बाद भी उसे नहीं छोड़ा। मौके पर उपस्थित बाजार वासियों के अनुसार दबंग एक बार उसे पीटकर चले गए तो कुछ ही देर बाद आए और बेहोशी की हालत में उसे पीटने लगे।
विज्ञापन





एएसपी पूर्वी ने देखा घटनास्थल

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने उड़ैयाडीह बाजार पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बाजार के लोगों से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें