फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: धनकुट्टी की चपेट में आने से घायल किशोरी की मौत

Wed, 22 Nov 2023 09:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
मृतका मीनाक्षी शुक्ला। फाइल फोटो
विज्ञापन
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खूझी गांव में धान की कुटाई के दौरान मंगलवार को धनकुट्टी की चपेट में आने से घायल मीनाक्षी (15) ने उपचार के दौरान प्रयागराज में दम तोड़ दिया। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे। खूझीकला निवासी निवासी शेषमणि शुक्ला के घर सामने मंगलवार को ट्रैक्टर से धान की कुटाई की जा रही थी। इस दौरान मीनाक्षी धन कुट्टी की सॉफ्ट के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। बुधवार दोपहर ऋंगवेरपुर घाट पर मीनाक्षी का अंतिम संस्कार हुआ। मीनाक्षी दो भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर पर थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें