फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन नामजद

Wed, 22 Nov 2023 09:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली इलाके के एक गांव निवासी किशोरी चार दिन पूर्व शौच के लिए बाहर गई थी। आरोप है कि पड़ोसी गांव के तीन युवक उसे बोलेरो से अगवा कर ले गए। वाहन के भीतर ही आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी पर पिता ने मामले की नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
विज्ञापन



कोतवाली के एक गांव की किशोरी बीते 18 नवंबर की भोर में शौच के लिए निकली थी। पीड़िता के अनुसार रास्ते में ही पड़ोसी गांव सरमा के एक व धनगढ़ सराय छिवलहा के दो युवक अपने साथियों के साथ उसे जबरन बोलेरो में उठा ले गए। इन लोगों ने इलाके के विरोधी गांव स्थित जंगल में वाहन को खड़ा कर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिससे वह अचेत हो गई। रात में किशोरी को होश आने पर आरोपियों ने उसे उसके दरवाजे पर फेंककर दिया और घटना की जानकारी परिजनों को देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।



पीड़िता ने आपबीती मां को बताई तो उसने परदेश में रह रहे पिता को सारी जानकारी दी। घर पहुंचे पिता ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। उन्होंने पुलिस बल के साथ घटनास्थल की जांच की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें