फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़े मकान में किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
Teenager hanged himself in a closed house
विज्ञापन
किशोर ने अपने बंद घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के कांधिपुर झींगुर निवासी राजकुमार सरोज प्राथमिक विद्यालय झींगुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

उनका एक बेटा दीपक और एक बेटी है। बृहस्पतिवार की शाम दीपक (15) ने अपने गांव के आवास में बंद पड़े घर के अंदर पंखे के हुक के सहारे फंदा तैयार कर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी महेशगंज पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीपक छत्रधारी इंटर कॉलेज लखपेड़ा में नौंवी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें