फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शिक्षा सत्र में जिले में चार नए राजकीय विद्यालयों में शुरू होगा पठन- पाठन

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शिक्षासत्र में जिले में चार नए राजकीय विद्यालयों का संचालन शुरू होगा। जिले के पटखौली, दांदुपुर, इटवा व पूरेकेशवराय में राजकीय विद्यालयों का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है। विभाग इन विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से पठन- पाठन का कार्य कराने की तैयारी में जुटा है। इससे क्षेत्र के बच्चों को अब पढ़ाई के लिए दूर के विद्यालयों में नहीं जाना होगा।
विज्ञापन

जिले में 44 राजकीय, 78 सहायता प्राप्त व 600 से अधिक वित्तविहीन विद्यालय है। राजकीय विद्यालय में पठन- पाठन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसके अलावा नए विद्यालयों का भी निर्माण कार्य शुरू है। जिले के मंगरौरा ब्लाक इटवा, सदर ब्लाक के शुकुलपुर, पटखौली, शिवगढ़ ब्लाक के दांदुपुर में प्रस्तावित राजकीय विद्यालयों का निर्माण कार्य शुरू है। शुकुलपुर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। विद्यालय भी लकदक हो गया है।
इसके अलावा पटखौली, दांदुपुर, इटवा गांव में निर्माण कार्य प्रगति पर है। दरअसल इन विद्यालयों के आस पास के गांवों में दूर तक राजकीय विद्यालय नहीं है। क्षेत्र के बच्चों को पठन- पाठन के निजी विद्यालयों में ही जाना पड़ता है। जिसमें निजी विद्यालयों में मनमानी फीस वूसल की जाती है। मगर अब उन्हें पठन- पाठन के लिए निजी स्कूलों एवं कॉलेजों का रुख नहीं करना होगा।
विज्ञापन

नए शिक्षासत्र से इन चारों राजकीय विद्यालयों में नए शिक्षासत्र से पठन- पाठन का कार्य शुरू हो जाएगा। विभागीय अधिकारी विद्यालयों के संचालन की तैयारी में है। इसकी रूपरेखा तैयारी की जा रही है। सब कुछ ठीक- ठाक रहा तो नए शिक्षासत्र में बच्चों को दाखिला होगा। इस बारे में डीआईओएस डा. सर्वदानंद ने बताया कि विद्यालयों का निर्माण अंतिम दौर में है। नए शिक्षासत्र से विद्यालयों में पठन- पाठन का कार्य शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें