होली के पर्व पर इस बार शहरी गुझिया की मिठास के साथ तिरंगा पापड़ व जलगांव के खास चावल पापड़ का भी आनंद लेंगे। लखनऊ, जयपुर व मायानगरी की चकली, चिप्स की भी बाजारों में खूब डिमांड है। खरीदारी को लेकर बाजारों में शहरियों की भीड़ उमड़ रही है।
रंगों के त्योहार होली पर घरों में गुझिया की धूम रहती है। साथ ही एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन भी बनाए जाते हैं। दिनभर रंग- गुलाल से होली खेलने के बाद शाम को लोग होली मिलन भी धूमधाम से मनाते हैं। घरोें में रिश्तेदारों, मित्रों एवं पड़ोसियों के आने का सिलसिला दोपहर बाद से शुरू हो जाता है। घरों से निकलकर अपने-अपने रिश्तेदारों के यहां पहुंच होली मिलकर शुभकामना देते हैं। इस दौरान तरह-तरह के पकवान परोसे जाते हैं।
इस बार होली के पर्व पर पापड़, चिप्स, चकली, शंख आलू, कस्तूरी पापड़ सहित कई नमकीन आइटम आए हैं। शहर के पंजाबी मार्केट, बाबागंज, श्री राम तिराहे, पल्टनबाजार, अंबेडकर चौराहा सहित शहर के प्रमुख बाजारों मेें दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर इस बार ग्राहकों के लिए खास तिरंगा पापड़, जलगांव का चावल पापड़ तथा मायानगरी की चकली आई हुई है। शहरियों को सबसे ज्यादा यही आइटम पसंद आ रहे हैं। पापड़ को तिरंगे का कलर दिया गया है। नमकीन करने के लिए कई वस्तुएं मिश्रित की गई हैं।
इसके अलावा मायानगरी की चकली भी कई साइज व स्वाद में है। जलगांव का चावल पापड़ भी खूब खरीदा जा रहा है। शहर के श्रीराम तिराहे के समीप स्थित नमकीन आइटम के दुकानदार आलोक शर्मा उर्फ भोले ने बताया कि इस बार नमकीन आइटम की खूब डिमांड है।
दाम पर एक नजर
तिरंगा पापड़ 60 रुपये पैकेट
जलगांव क ा चावल पापड़ 60 रुपये पैके ट
इंदौर का टमाटर पापड़ 20 रुपये पैकेट
फलहारी आलू शंख 20 रुपये पैकेट
स्क्रू आलू 20 रुपये पैकेट
नमकीन पनीर भुजिया 160 रुपये पैकेट