फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम

Mon, 26 Feb 2018 10:57 PM IST
प्रतापगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के प्रेम नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम कुंडा ने मशाल जलाकर कर की। इस दौरान विद्यालय के टैगोर, शिवाजी, जवाहर और शास्त्री ग्रुप के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद बैंडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें पुरुष एकल में अनुज केसरवानी विजेता व गौरव मिश्रा उपविजेता रहे।
विज्ञापन


पुरुष डबल में मो.कैफ व गौरव मिश्रा की जोड़ी ने प्रखर व स्वयं को पराजित कर विजय हासिल की। इसी प्रकार महिला एकल में अंजली यादव विजेता और दिव्यांशी उपविजेता रहीं। महिला डबल में लकी यादव व फरहत बनो ने शिवानी सिंह व दिव्यांशी यादव को परास्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में अनुज की टीम ने गौरव की टीम को हराया। इसमें अभय उपाध्याय के चौकों और छक्कों पर लोग तालियां बजाते रहे। विजेता और उपविजेता को विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया। संचालन शीतला प्रसाद केसरवानी ने किया। इस दौरान प्रबंधक विनीता केसरवानी, भागवत प्रसाद, केसी पांडेय, पूनम पांडेय, सुनीता साहू, नसरीन बानो, दुर्गेश यादव, कुमारी प्रगति द्विवेदी, मंजरी मिश्रा, रोली तिवारी, विजय पटेल, मो. तौसीफ व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें