राम विरोधियों को प्रतापगढ़ और अयोध्या के लोगों ने दिया वोट
कथा के पहले मंच से स्वामी रामभद्राचार्य ने करपात्री महाराज का जिक्र किया। बताया कि उनका आशीर्वाद मुझे मिला। कहा, विश्व के पटल हमने रामत्व को लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़, जौनपुर व अयोध्या में राम विरोधियों को वोट दिया गया है। कहा कि भारत विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था है।
जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन पर झूमे भक्त
रामपुर खागल में दूसरे दिन की कथा समापन के बाद सांस्कृतिक संध्या में गायक कन्हैया मित्तल ने जो राम का लाए हैं, हम उनको लाएंगे भजन प्रस्तुत किया तो श्रोता झूम उठे। पहले दिन गायिका दिव्या दुबे ने भजन संध्या में प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनमोह लिया था।
कथा में पहुंचे जनप्रतिनिधि
रामपुर खागल में कथा स्थल पर हरदोई विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक चित्रकूट आनंद शुक्ल, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन इलाहाबाद अध्यक्ष राधाकांत ओझा, चेयरमैन राजापुर संजीव मिश्रा, अजय शर्मा, विवेक उपाध्याय, मनोज तिवारी आदि पहुंचे ।