रानीगंज में कोरोना का संदिग्ध मरीज मिलने से आसपास के गांव के लोगों में खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार देर शाम 108 एंबुलेंस से पीड़ित के घर पहुंची। सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
रानीगंज के हरिहरगंज गांव का एक युवक दिल्ली में रहता था। लॉकडाउन के बाद वह किसी तरह घर लौट आया। यहां उसे तेज बुखार के साथ खांसी आनी शुरू हो गई। जानकारी होने पर आसपास के लोग परेशान हो गए। तत्काल इसकी सूचना किसी ने कोरोना कंट्रोल रूम को दी। खबर मिलते ही सीएमओ ने टीम को हरिहरगंज भेजकर पीड़ित का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा दिया। सीएमओ एके श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। एहतियात के तौर नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।