फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: 400 करोड़ की लागत से सात स्टेशनों की बदलेगी सूरत

Sat, 25 Mar 2023 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉसरपृथ्वीगंज, मां बाराही, गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, नीभापुर स्टेशन पर बढ़ेगी यात्री सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़-वाराणसी रेल मार्ग पर पड़ने वाले सात स्टेशन दो वर्ष के भीतर नए कलेवर में दिखने लगेंगे। यात्री सुविधाएं बढ़ा दी जाएंगी। नया प्लेटफॉर्म के साथ फुटओवरब्रिज वेटिंग हाल तैयार हो जाएगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने चार सौ करोड़ का बजट पास किया है।
प्रतापगढ़-वाराणसी रेल मार्ग पर पड़ने वाले पृथ्वीगंज, मां बाराही देवी, सुवंसा, गौरा, मुगराबादशाहपुर, नीभापुर और जंघई जंक्शन वर्षो पुराना है। ठीक से प्लेटफॉर्म तक की व्यवस्था नहीं है। यात्रियों को धूप और बरसात में बैठकर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। नीभापुर, गौरा और सुवंसा में तो प्लेटफॉर्म तक की व्यवस्था नहीं है। इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ता है। इस समस्यां को देखते हुए सांसद संगमलाल गुप्ता ने रेलवे बोर्ड के पास पत्र भेजकर स्टेशन का विस्तार कराए जाने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड ने सांसद के पत्र को संज्ञान में लेते हुए चार सौ करोड़ का बजट पास किया है।
विज्ञापन

इस बजट से प्रतापगढ़-जंघई जंक्शन के बीच में पड़ने वाले स्टेशन का विस्तार किया जाएगा। मां बाराही, मुगराबादशाहपुर और जंघई में चार-चार प्लेटफॉर्म तैयार करने के साथ फुटओवरब्रिज, यात्रियों के लिए टीनशेड, पेयजल की व्यवस्था, बैठने के लिए यात्री शेड और प्रकाश की व्यवस्था सहित पृथ्वीगंज, गौरा, सुवंसा में दो-दो प्लेटफॉर्म के साथ यात्री शेड, पेयजल की व्यवस्था के साथ ही सभी स्टेशनों के मुख्यद्वार का निर्माण कराने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को दी गई है।
विज्ञापन

जन सूचना अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मार्च 2024 तक कार्यदायी संस्था को इन स्टेशनों का कायाकल्प करके रेलवे को हैंडओवर करना होगा। इसके लिए निविदा हो गई है। डीआरएम एसके सापरा ने बताया कि प्रतापगढ़-जंघई के बीच ट्रैक दोहरीकरण के साथ ही स्टेशनों का दिन बहुरने वाला है। जिस तरह चिलबिला, और अंतू स्टेशन दिख रहा है ठीक इसी तरह मां बाराही देवी और गौरा रेलवे स्टेशन भी दिखने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें