फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से अनबन पर युवक ने लगाई फांसी

Sat, 01 Jul 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 आसपुर देवसरा इलाके के भाटी खुर्द गांव में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज पति ने पेड़ में गमछे से फंदा बनाकर खुदकशी कर ली। घटना से चंद मिनट पूर्व वह अपने पिता संग मिट्टी फेंक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


देवसरा इलाके के भांटी खुर्द गांव निवासी अरविंद गुप्ता का विवाह 12 वर्ष पूर्व कोठियार गांव निवासी रीता पुत्री रामआसरे के साथ हुआ था। उसके दो बेटे हैं। पखवारा भर पहले किसी बात पर नाराज होकर उसकी पत्नी मायके चली गई। जिससे अनिल दुखी था। उसके परिवार को ब्लाक से आवास का आवंटित हुआ था। इसके निर्माण के लिए घर पर वह परिजनों संग नींव की मिट्टी निकाल रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे अचानक वह पेशाब करने की बात कहकर बाग में निकला। कुछ देर बाद किसी बच्चे ने बताया कि उसका शव पेड़ से लटक रहा है। जब परिजन वहां पहुंचे तो फंदे से उसका शव लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस आई और शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें