फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत, पति समेत चार पर मुकदमा

Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
राधा कुमारी (फाइल) - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने दहेज प्रताड़ना के साथ ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


बिहार प्रांत के नालंदा जनपद के एकगंर थाना क्षेत्र के एगंकर सराय निवासी कृष्णा देवी पत्नी रमेश प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को दहेज के लिए मार डालने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। उसका आरोप है कि बेटी राधा कुमारी की शादी मनीष कुमार जैन पुत्र निर्मल कुमार जैन निवासी कटरामेदनीगंज के साथ दो दिसंबर 2017 को हुई थी।

शादी के बाद से ही मनीष समेत ससुराल के लोग राधा को तीन लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करते थे। बेटी पैदा होने के बाद राधा को पीटते थे। 17 अप्रैल की रात में राधा ने उससे बातचीत करते हुए ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकायत की थी। 18 अप्रैल की सुबह फोन आया कि राधा की तबियत खराब है। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर वह अपने बेटे के साथ राधा के ससुराल आई। देखा तो राधा के शरीर पर चोट के निशान थे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचायतनामा भरने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि पति मनीष, सास गुड्डी, ननद प्रीति जैन और बहनोई सुशांत जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें