फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: फेसबुक पर प्रचार करते डॉक्टरों का फोटो वायरल 

Sat, 20 Apr 2019 12:18 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
विज्ञापन
फेसबुक पर वायरल हुई डॉक्टर की फोटो - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन
 फेसबुक पर कुंडा सीएचसी के चिकित्सकों की फोटो जनसत्ता दल का प्रचार करते हुए वायरल हुई है। इसमें चिकित्सक जनसत्ता दल के गमछे के साथ गाड़ी में दिख रहे हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही उस पर लिखा गया है कि वह प्रचार कर रहे हैं। इसकी जानकारी होने पर निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर ने जिला निर्वाचन आयोग से शिकायत की है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा के अधीक्षक डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. अखिलेश उपाध्याय व रोहित सिंह की फोटो फेसबुक पर वायरल हुई है। इसमें चिकित्सक की ही आईडी से लिखा गया है कि वह प्रचार करने के लिए निकल रहे हैं। तीनों चिकित्सकों के पास जनसत्ता का गमछा है। इसके साथ ही वह एक जगह बैठकर बातचीत भी करते दिख रहे हैं।

यह फोटो शुक्रवार को फेसबुक पर वायरल हुई तो बात निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर तक पहुंची। इस पर उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से फोन पर शिकायत करते हुए कहा कि चिकित्सक अस्पताल में काम न करके एक पार्टी का प्रचार करते हुए घूम रहे हैं। चुनाव आयोग ने इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें