फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh: नशे में धुत दरोगा ने चलते ऑटो में शिक्षिका से की छेड़छाड़, विरोध पर मां-बेटी को धमकाया, सस्पेंड

Fri, 20 Sep 2024 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़

सार

प्रतापगढ़ में रक्षक ही भक्षक बन गया। जिसके ऊपर महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी है उसी दरोगा ने चलते आटो में महिला शिक्षिका के साथ न सिर्फ छेड़खानी की बल्कि अश्लीलता की सारी हदें पार कर दीं।
विज्ञापन
Pratapgarh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा ने ऑटो में सवार महिला सहयात्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने अश्लीलता की सारी हदें पर कर दीं। विरोध करने पर महिला शिक्षिका और उसकी बेटी को धमकाया और थाने ले जाकर खाल उतारने की धमकी। किसी तरह थाने पहुंची शिक्षिका की शिकायत पर लालगंज थाने की पुलिस ने आरोपी दारोगा को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच में दरोगा के शराब के पीने की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपी दरोगा राम केवल यादव को सस्पेंड कर दिया है।

विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के जोगीपुर सडवा चंदिका निवासी एक महिला शिक्षिका लालगंज में अपनी बेटी के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी के साथ एक तीर्थ स्थल दर्शन करने गई थी। वापस लालगंज लौटते समय ऑटो में पिछली सीट पर नशे में धुत एक युवक बैठा था। ऑटो में बैठने के कुछ देर बाद ही नशे में धुत दरोगा ने बेटी के सामने ही शिक्षिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षिका के निजी अंगों को छूने का प्रयास किया। शिक्षिका का हाथ पकड़कर जबरन अपनी तरफ खींचने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन

एसपी ने दरोगा को किया सस्पेंड
उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने खुद को नवाबगंज थाने का दरोगा राम केवल यादव बताया। उसने अपनी वर्दी व आईकार्ड दिखाते हुए पुलिसिया अंदाज में धमकी दी। दरोगा ने शिक्षिका व उसकी बेटी को धमकी भी दी कि अगर किसी से शिकायत किया तो थाने में बंद कर तुम दोनों की खाल खींच लूंगा। लालगंज इंदिरा चौक पर आटो से उतरने के बाद शिक्षिका अपनी बेटी के साथ लालगंज थाने पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दरोगा राम केवल यादव को हिरासत में ले लिया। अस्पताल  ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। एसपी ने तत्काल प्रभाव से दरोगा राम केवल को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें