फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विद्यार्थी अंग्रेजी भाषा में करेंगे बेहिचक संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राएं अंग्रेजी भाषा में बेहिचक संवाद कर सकेंगे। इसके लिए उप्र एवलिन प्रोग्राम फॉर यूथ (यूपीपे) लागू किया रहा है। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों में अंग्रेजी भाषा बोलने व समझने की दक्षता बढ़ाने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को विद्यार्थी में प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, निर्णय लेने के साथ बढ़ते अवसरों और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देने व सशक्त बनाने के लिए तैयार किया गया है। अंग्रेजी भाषा में दक्षता से विद्यार्थियों को उनकी अकादमिक गतिविधियों में बेहतर समझ और उत्कृष्टता मिलेगी।
विज्ञापन

डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया कि जिन विषयों को अंग्रेजी माध्यम से ही पढ़ाया जाता है, अंग्रेजी भाषा के कौशल से उन विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
कॅरिअर के नए अवसरों में सहायक आज की वैश्विक दुनिया में अंग्रेजी में दक्षता आवश्यक हो गई है। वैश्विक संपर्क में सहायक अंग्रेजी में संवाद करने की दक्षता विद्यार्थियों को संपूर्ण विश्व के साथ जोड़ने में मदद करेगी।
विज्ञापन

अंग्रेजी में संवाद के लिए होंगे विभिन्न प्रयोग
कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अंग्रेजी में संवाद कौशल को बेहतर करने के लिए कई तरह के प्रयोग किए जाएंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं को रोज नए शब्द सिखाए जाएंगे। साथ ही उसका अर्थ बताते हुए वाक्य प्रयोग और बोलचाल में उसे प्रयोग करना सिखाया जाएगा। अंग्रेजी भाषा की हिचक खत्म करने के लिए सहपाठी छाेटे-छोटे समूह बनाकर आपस में संवाद करेंगे। वहीं, अंग्रेजी भाषा में नाटक प्रस्तुतीकरण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नाटक का विषय विद्यार्थी स्वयं सोच सकेंगे। या फिर किसी अंग्रेजी के प्रेरणादायी नाटक को इसमें शामिल किया जाएगा। एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एक बाक्स में कई टॉपिक पर आधारित पर्चियां रखी जाएंगी। विद्यार्थी एक पर्ची उठाकर उस पर दो मिनट अपने विचार प्रस्तुत करेगा। इसी के साथ अंग्रेजी के पैराग्राफ पढ़ने, घटनाओं के प्रस्तुतीकरण, प्रार्थना स्थल पर अंग्रेजी में कविता पाठ आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें