फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विकास भवन में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने विकास भवन परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 10 सूत्रीय ज्ञापन कलक्ट्रेट स्थित प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। विकास भवन में एकजुट हुए संघ के कार्यकर्ताओं ने आगरा में बंद आंगनबाड़ी कर्मचारियों को रिहा करने की मांग की। बिना जांच के कार्रवाई करने पर नाराजगी जताई। दीपावली से पहले मानदेय में वृद्धि की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर विधानसभा के घेराव करने की बात कही। संरक्षक हेमंत नंदन ओझा ने एजुकेटर की नियुक्ति को शिक्षा अधिनियम 2009 का उल्लंघन बताया। एजुकेटर पद पर आंगनबाड़ी के कर्मचारियों को नियुक्ति देने की मांग की। अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि मांग पूरा न होने पर भाजपा सरकार को उपचुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ेगा। इस मौके पर संजू गुप्ता, वीना सिंह, साधना, प्रतिमा, निशा, सुधा, निशा त्रिपाठी, कमलेश कुमारी, उर्मिला पाल, विमला, ममता, मीरा सिंह, स्नेहलता, सुशीला देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें