फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव, दो कांस्टेबल घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान दो कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के महदहा गांव निवासी शिवप्रसाद पांडे व बंशीधर पांडे के बीच लंबे समय से रास्ते का विवाद है। रविवार दोपहर खड़ंजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि पत्थरबाजी कर रहे लोग पुलिसकर्मियों पर टूट पड़े। उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर लगने से कांस्टेबल विजय सिंह व सुमन घायल हो गईं। मौके से पुलिस ने छह लोगों को दबोच लिया।
इस मामले में पुलिस ने कृष्ण निधान पांडे, सुशील पांडे, प्रमोद पांडे, आलोक कुमार, बंशीधर पांडे, जय देवी सहित तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छह लोगों को जेल भेज दिया गया है। शिवम पांडे सहित तीन अज्ञात फरार बताए गए हैं। पट्टी पुलिस ने बताया कि मौके पर गए दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें