फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: राज्य विवि की परीक्षा कल, बनाए गए 76 परीक्षा केंद्र

Sun, 26 Nov 2023 09:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह(रज्जू भैया) विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू हो रही है। इसके लिए जिले में 76 परीक्षा केंद्र और नौ नोडल केंद्र बनाए गए हैं। कॉलेज लॉगिन पर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिया गया है। जिन कॉलेजों द्वारा परीक्षा शुल्क नहीं जमा किया गया है, वहां के विद्यार्थियों का प्रवेश पत्र जारी नहीं हुआ है।



रविवार को कॉलेजों में स्नातक प्रथम, तृतीय और पांचवे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र वितरित किया गया। परीक्षा के दिन केंद्राध्यक्ष द्वारा परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही प्रश्नपत्र के पैकेट खोले जाएंगे। साथ ही इसका विडियो भी बनाना होगा। नोडल केंद्र दोनों पालियों के प्रश्न पत्र सुबह आठ बजे ही उपलब्ध करा देंगे। एक से अधिक महाविद्यालयों की परीक्षा के लिए बने केंद्रों पर परीक्षार्थियों को अलग-अलग न बैठाकर क्रमवार बैठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को एक ही उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र भी लाने का भी निर्देश दिया गया है। कुलसचिव संजय कुमार ने बताया कि परीक्षा के सुचारू संचालन में व्यवधान उत्पन्न करने और सामूहिक नकल में पकड़े जाने पर केंद्रों को तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें