फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, मचा रहा हड़कंप

Sun, 07 Apr 2024 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विद्युत पोल के तार नीचे तक लटक रहे हैं। रविवार दोपहर में ट्रांसफार्मर के शार्ट शर्किट से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। धूप व तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोग दौड़कर आए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना बहरिया व फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना दी।
 
विज्ञापन
आग से पांच बीघा गेहूं की फसल जली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शार्क सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग पर काबू करते पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बहरिया क्षेत्र के सरायगनी गांव के उबैद पुत्र अल्बाकी एवं डॉ.शमसुल अहमद पुत्र डॉ. महफूज अहमद का खेत धमौर गांव में है। खेत से लगा हुआ विद्युत पोल व 25 केवीए का ट्रांसफार्मर है।

विज्ञापन








विद्युत पोल के तार नीचे तक लटक रहे हैं। रविवार दोपहर में ट्रांसफार्मर के शार्ट शर्किट से निकली चिंगारी के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। धूप व तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोग दौड़कर आए और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लगभग पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी । मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने थाना बहरिया व फायर बिग्रेड को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर थानाध्यक्ष रणविजय सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फायर बिग्रेड जब तक मौके पर पहुंचती तब तक आग को बुझाया जा चुका था। ग्रामीणों का कहना है यदि विद्युत विभाग विद्युत पोल व तार तथा ट्रांसफार्मर की देख रेख सही ढंग से करें तो ऐसी घटना क्षेत्र में घटित नहीं होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें