फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो तिहाई बहुमत से बनेगी सपा कांग्रेस की सरकारः राजबब्बर

Thu, 16 Feb 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
news
विज्ञापन
 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा है कि जनसभाओं में जिस तरह से लोगों का समर्थन मिल रहा है उससे साफ है कि सपा-कांग्रेस गठबंधन दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहा है। गुरुवार को रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के भटनी बाजार में सपा-कांग्रेस गठबंधन के  प्रत्याशी के पक्ष में आयाजित चुनावी रैली में राजबब्बर ने कहा कि प्रदेश का यह चुनाव जातीय और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास करने वाली ताकतों को सबक सिखाने वाला होगा।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह गठबंधन यूपी तक ही सीमित नहीं होगा। आने वाले दिनों में गठबंधन देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। राजबब्बर ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में बढ़ते जनाधार को देख कर भारतीय जनता पार्टी व बहुजन समाज पार्टी के लोग हताश हो चुके हैं। हताश हो चुके नेता विकास की बात न कर जनता को दूसरे मुद्दों पर बरगलाना चाहते हैं। रैली को संबोधित करते हुए राज्य सभा संासद व स्टार प्रचारक प्रमोद तिवारी ने कहा कि महिलाओं व बेटियों के  मान सम्मान की रक्षा के लिए वह गुंडागर्दी के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। तिवारी ने कहा कि नोटबंदी से देश की गरीब जनता को अपने पैसे निकालने व जमा करने के लिए हलकान होना पड़ा। पीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अपनी गाढ़ी कमाई की रकम के लिए लोगों को लाइन में ऐसे खड़ा होना पड़ा जैसे कोई अनुदान मिल रहा हो। प्रमोद ने कहा कि बीते चुनाव में सपा को 30 प्रतिशत और कांग्रेस के 12 प्रतिशत मतों को जोड़ दिया जाए तो 42 फीसदी वोट हासिल का गठबंधन की सरकार बनना तय है। रैली की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह व संचालन ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें