फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की चेतना जागृत होने पर होगा समाज का विकास : आनंद

विज्ञापन
संडवा चंद्रिका के मनोरथपुर में आयोजित समरसता कार्यक्रम में अति​थि को सम्मानित करते आयोजक। आयोजक
विज्ञापन
युवाओं में चेतना जागृत होने पर ही समाज व राष्ट्र का विकास हो सकेगा। समाज जाति व धर्म के नाम पर बंट रहा है। इसे दूर करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। उक्त विचार रविवार को युवा चेतना मंच की ओर से मनोरथपुर में आयोजित सामाजिक समरसता समागम में कुंडा से आए समाजसेवी आनंद पांडेय ने व्यक्त की।
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने कहा कि सामाजिक समरसता घट रही है। इससे राष्ट्र कमजोर हो रहा है। इसे दूर करने के लिए युवाओं को चेतना लानी होगी। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता राजा अनिल प्रताप सिंह ने विचार रखे। आयोजक मंच के अध्यक्ष ललित नारायण पांडेय रहे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों, समाजसेवियों, कवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सचिन सिंह शोलू, राय साहब सिंह, राणा सूबेदार सिंह चौहान, डाॅ. जेएन मिश्रा, मनोज ब्रम्हचारी, आशालता सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें