ुंडा के बाईपास पर गयासपुर के पास दुर्घटना के बाद पलटी ट्रैक्टर व ट्राली। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
बालू लादकर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। इससे छात्र बाइक सहित सड़क किनारे दस फिट नीचे जा गिरा। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली भी उसके ऊपर गिर गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हथिगवां थाना क्षेत्र के सराय सैय्यद खां गांव निवासी पूर्व प्रधान श्यामलाल गौतम का इकलौता पुत्र आशुतोष गौतम (18) शुक्रवार की सुबह कुंडा कोतवाली क्षेत्र के चौसा रामबाग स्थित महावीर आईटीआई संस्थान में परीक्षा देने गया था।
दोपहर में परीक्षा खत्म होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मौली ग्यासपुर के पास बाईपास पर पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे आशुतोष बाईपास के नीचे खाई में जा गिरा। अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली भी उसके ऊपर पलट गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही कुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।