फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप व बजरंग दल ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

Sat, 02 Sep 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
प्रतापगढ़। चीनी सामानों के प्रयोग के विरोध में शुक्रवार को विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विरोध नारेबाजी करते हुए अंबेडकर चौराहे पर चीनी राष्ट्रपति चिंगपिंग का पुतला फूंका। इस दौरान इस दौरान जहां चीनी सामानों को जलाया गया तो वहीं  इसका प्रयोग न करने का संकल्प लिया गया। शुक्रवार को विहिप जिला अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह के  नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर जयश्री राम  का जयकारा लगाते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचे। यहां चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंकते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद साथ में लिए चीनी सामानों को भी पुतले के साथ ही आग के हवाले कर कर चीन देश की गतिविधियों पर सवाल खडे़ करते हुए विरोध में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संगठन मंत्री राम आसरे पाल, जिला मंत्री रजनीश तिवारी, जिला प्रचार- प्रसार प्रमुख सुनीत पांडेय, भोलानाथ प्रजापति, विमल सिंह, डा. अविनाश श्रीवास्तव, अनुराग सिंह प्रेम कुमार शर्मा, प्रशांत तिवारी, रोहित सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें