फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीन ट्रेनों में बढ़ाए गए स्लीपर कोच

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टी के चलते ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई है। यात्रियों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने पद्मावत एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों में स्लीपर कोचों की संख्या बढ़ा दी है। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल ने बताया कि मां बेल्हा देवी जंक्शन से दिल्ली जाने वाली अप डाउन पद्मावत एक्सप्रेस, अयोध्या-प्रयाग मनवर संगम और प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ट्रेन में एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरेली-प्रयाग संगम एक्सप्रेस ट्रेन कुंडा हरनामगंज स्टेशन होकर जाएगी। बाकी दो ट्रेनों मां बेल्हा देवी जंक्शन से गुजरेंगी। बढ़े हुए कोच के साथ तीनों ट्रेनें 15 जून तक संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें