फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का रेला

विज्ञापन
सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जला​भिषेक करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मलमास (अधिमास) के तीसरे सोमवार को शिवालयों और मंदिरों में भक्तों का रेला रहा। भोर में चार बजे आरती होने के बाद से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर तक चले दर्शन-पूजन के साथ ही शिवभक्तों ने रुद्राभिषेक भी कराया।
विज्ञापन


पौराणिक स्थल घुइसरनाथधाम, बेलखरनाथधाम, भयहरणनाथ धाम में सोमवार को हजारों की संख्या में कांवड लेकर श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने जल से बाबा बेलखरनाथ और घुइसरनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन के अनुसार सुबह 10 बजे तक करीब एक हजार से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके थे। इस दौरान पुलिस मुस्तैद रही।

सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें