फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट होने से स्टेशन पर सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंघई स्टेशन पर रेल पटरियों के चौड़ीकरण के चलते कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। वहीं ट्रेनें निरस्त होने व रूट डायवर्जन के चलते स्टेशन पर सन्नाटा पसरा है। गिने यात्री ही स्टेशन पहुंच रहे हैं। मंगलवार को गाड़ी संख्या 14202 व 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया सुल्तानपुर होकर वाराणसी रवाना हुई। जबकि पंजाब मेल अप व डाउन का रूट डायवर्ट होकर सुल्तानपुर से संचालित की गई। जिस कारण अधिकतर यात्रियों ने सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेनें पकड़ी। लक्ष्मणपुर के साेनू शुक्ला बताया कि उन्हें पंजाब मेल से जाना था लेकिन रूट डायवर्ट होने के कारण वह सुल्तानपुर से ट्रेन पकड़ेंगे।
विज्ञापन

इंटरसिटी, जनता, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस हुई संचालित
नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते अधिकांश ट्रेनों का रूट परिवर्तित किया गया है या फिर ट्रेनों को निरस्त किया गया है। मां बेल्हा देवी धाम जंक्शन से जनता एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 15108 इंटरसिटी व काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। लंबी दूरी की अन्य ट्रेनें अयोध्या, सुल्तानपुर वाया जफराबाद के रास्ते वाराणसी रवाना की जा रही हैं। सीटीआई राकेश सिंह ने बताया कि रेल चौड़ीकरण कार्य के चलते 22-23 सितंबर तक कई ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें