फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: सजे शिव के धाम, हर-हर महादेव के जयकारों संग आज होगा जलाभिषेक

विज्ञापन
सावन माह के पहले सोमवार पर मेले के लिए सजाया गया बाबा बेलखरनाथ धाम। संवाद
विज्ञापन
जिलेभर के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भोर से ही हर-हर महादेव के जयकारों संग कांवड़िए व भक्त जलाभिषेक करेंगे। जलाभिषेक के लिए जिले के प्रमुख शिव मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक विद्युत लाइटों से सजाया गया है। शिवालयों की रंगाई-पुताई के साथ ही मंदिर परिसर को सजाया संवारा गया है। लाखों की संख्या में कांवड़िए व श्रद्धालु सोमवार भोर से ही शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिले के बेलखरनाथ धाम, घुइसरनाथ धाम, बाबा बालुकेश्वर नाथ धाम, भयहरणनाथ धाम एवं हौदेश्वरनाथ धाम में भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। जलाभिषेक के दौरान मंदिरों में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। कांवड़ मार्गों पर पड़ने वाले सभी थानों व कोतवाली की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
पट्टी तहसील क्षेत्र स्थित बाबा बेलखरनाथ धाम में सावन माह में जलाभिषेक लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंचती है। रविवार को धाम व मंदिर परिसर की सजावट को अंतिम रूप दिया गया। सावन मेले के लिए मंदिर परिसर के बाहर दुकानें सज गई हैं। एक माह तक होने वाले ऊं नमः शिवाय जप की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बेलखरनाथ धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों संग एडीएम रानीगंज ने तैयारियों का जायजा लिया। पुजारी विश्वनाथ गिरी, बद्रीनाथ गिरी व मुरलीधर गिरी ने मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को परखा।
विज्ञापन

लालगंज तहसील स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम में भोर से कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। एसडीएम लालगंज ने रविवार को मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया। मंदिर में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था को देखा। वहीं मोहनगंज के देवघाट स्थित बाबा बालुकेश्वर नाथ धाम, कटरा गुलाब सिंह स्थित भयहरणनाथ धाम एवं कुंडा तहसील स्थित हौदेश्वरनाथ धाम में मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। यहां हजारों भक्त जलाभिषेक करेंगे।

सावन माह के पहले सोमवार पर मेले के लिए सजाया गया बाबा बेलखरनाथ धाम। संवाद

सावन माह के पहले सोमवार पर मेले के लिए सजाया गया बाबा बेलखरनाथ धाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें