फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: विकास कार्यों के गुणवत्ता की जांच करेंगे एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम सदर की अध्यक्षता में गठित होने वाली समिति की निगरानी में मां चंद्रिका देवी धाम में विकास कार्य कराए जाएंगे। जिलाधिकारी के आदेश के बाद समिति के गठन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मां चंद्रिका देवी समिति के सदस्य राम सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर पर्यटन संवर्धन योजना के तहत चंद्रिका देवी धाम में 49.98 लाख रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का हस्तांतरण कार्यदायी संस्था से मां चंद्रिका देवी प्रबंध कार्यकारिणी समिति को किए जाने का अनुरोध किया था। प्रयागराज की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने धाम में विकास कार्य किए थे। समिति के अनुरोध पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एसडीएम सदर को पत्र जारी कर समिति का गठन करने का निर्देश दिया है। समिति के अध्यक्ष एसडीएम सदर उदयभान सिंह होंगे। समिति स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष कराए गए कार्यों का हस्तांतरण मां चंद्रिका देवी समिति को करेंगी। कार्यों के गुणवत्ता की जांच कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश जिलाधिकारी ने एसडीएम को दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें