फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: छुट्टी के बाद समय से स्कूल खुले न शिक्षक पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ाके की सर्दी के चलते 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक परिषदीय स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई थी। 15 जनवरी यानी बुधवार को छुट्टी के बाद न तो समय से स्कूल खुले न ही शिक्षक पहुंचे। अधिकांश स्कूलों में 10 बजे तक ताला लटकता रहा। वहीं, कई विद्यालयों में सर्दी की वजह से बच्चे भी नहीं पहुंचे। कुछ स्कूलों में बच्चे तो पहुंचे लेकिन स्कूल बंद होने की वजह से उन्होंने जमकर मौज-मस्ती की।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार सुबह नौ बजे विद्यालय खुल जाना चाहिए। सुबह 9.15 बजे प्रार्थना कार्य पूरा होना चाहिए। बावजूद इसके दस बजे तक अधिकांश विद्यालयों में ताला लटकता रहा। शासन के आदेश के कारण 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि समय पर विद्यालय खुलना चाहिए। खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया जाएगा। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें